छत्तीसगढ़ के जांजगीर में ऑनर किलिंग का मामला,पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को दूसरी पत्नी के साथ मिलकर मार डाला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर चापा के पीसौद पुलिस चौकी क्षेत्र में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। अपनी नाबालिग बेटी के अफेयर से नाराज होकर, उसके पिता और सौतेली माँ ने उसका गला घोंट दिया, और पुलिस को गुमराह किया कि उसने खुदखुशी कर ली है।


29 नवंबर को नाबालिग के पिता विजय ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की रात को मौत हो गई है। ऐसा लग रहा है जैसे उसने आत्महत्या कर ली हो| मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| 

1 दिसंबर को शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि लड़की की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि गला घोंटकर की गई थी. जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसके पिता और सौतेली मां रेखा टूट गए और उन्होंने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग था. बार-बार समझाने के बाद भी बेटी नहीं मान रही थी तथा गाँव में उनकी बदमानी हो रही थी| घटना की रात उसने उसे यह समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बहस करने लगी। फिर दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्या के जुर्म में दंपति को गिरफ्तार कर लिया।