छत्तीसगढ़ में भाजपा दो डिप्टी सीएम बना सकती है ,चर्चा करने आज शाम दो पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचेंगे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम का दायित्व दे सकती है| इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हो सकते हैं| ऐसी चर्चा चल रही है कि सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के नेता को पद का कार्यभार दिया जा सकता है |


सूत्रों के मुताबिक आज शाम दो पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचेंगे। दोनों पर्यवेक्षक विधायक दल के साथ बैठक कर  विचार विमर्श कर सबकी राय जानेंगे उसके बाद उनकी रिपोर्ट बीजेपी आलाकमान को सौंपी जाएगी.

फिलहाल बीजेपी में सीएम के चेहरे को लेकर बैठकों का दौर जारी है|इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीते अरुण साव, गोमतीसाई और रेणुका सिंह शामिल हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है | लोकसभा अध्यक्ष ने सामान्य इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया| रमेश बैस को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी चर्चा चल रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut                                    

 वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं साथ ही ओबीसी चेहरा भी हैं| 2023 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों में अधिकांश सीटें जीतीं। ये इलाके आदिवासी बहुल हैं इसलिए सम्भावना जताई जा रही है की इस पृष्ठभूमि से बीजेपी दो डिप्टी सीएम नियुक्त कर सकती है|