दुर्ग : पिस्टल व जिन्दा कारतूस लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा ........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ जिला दुर्ग पुलिस द्वारा नये वर्ष को शांतिपूर्ण मनाने बड़ी कार्यवाही की गयी जिसमे मोहन नगर क्षेत्रान्तर्गत एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है | पीस्टल व जिंदा कारतूस जब्त किया गया | आरोपी का नाम मान्या उर्फ अक्षत दुबे है |

पुलिस को सूचना मिली थी की एक युवक मोहन नगर थाना क्षेत्र के पास पिस्टल अपनी जींस पेंट के कमर में दबाकर घूम रहा है | पूछताछ में पता चला है की आरोपी ने पिस्टल 25 हजार में ख़रीदा था |

पुलिस के अनुसार पिस्टल USA निर्मित है | जिसका असली मूल्य 25 हजार से कहीं अधिक है | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है |

इसके अलावा अन्य मामले में दुर्ग में ही युवक के द्वारा चाक़ू लहरा कर लोगो को डराने का मामला भी सामने आया है | आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut