दुकान के अन्दर लगी आग महिला जिन्दा जली , मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर , जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के परिणामस्वरूप, स्टोर की महिला मालिक जिंदा जल गयी| घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर हैं। 

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उपरोक्त घटना जगदलपुर के नेलसनार थाना क्षेत्र की है जानकारी के मुताबिक नेलसनार की एक महिला आज सुबह अपनी दुकान में आई। दुकान खुलने के बाद उसने अंदर काम कुछ काम कर ही रही थी की  इसी बीच दुकान में अचानक आग लग गयी. कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पूरी दुकान में फैल गईं। हालाँकि, महिला वहाँ से निकलने में असमर्थ रही |

इससे वह अंदर ही जिंदा जल गई। इस घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. किसी तरह आग बुझाने में कामयाब रहे।' 

महिला पूरी तरह जल चुकी थी. आग बुझने के बाद सिर्फ कंकाल बाहर निकाला गया। भैरमगढ़ एसडीओपी के तारेश साहू ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि आग लगी या लगाई है  पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही सारी जानकारी मिल सकेगी।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut