कॉलेज से घर लौट रही छात्रा पर सिरफिरे ने किये हमला लड़की की गला काटने की कोशिश की, आरोपी फरार......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के कोटा में योगेश साहू नाम के युवक ने कोटा के निरंजन केशरवानी सरकारी कॉलेज की एक छात्रा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले के बाद राहगीरों ने उसे उपचार के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घायल छात्रा रोजाना की तरह कोटा के निरंजन केशरवानी कॉलेज में उपस्थित हुई थी| जब छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी तो योगेश साहू ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन और सिर पर चोट पहुंचाई| इस घटना के बाद ये लड़का भाग गया|

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिम्स में डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। कोटा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut