दुर्ग क्षेत्र में नशीली दवाईयों को बेचने ग्राहक तलाश रहे ड्रग पैडलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है और आरोपी के पास से 450 नग नशीली दवाएं बरामद की हैं|



लगभग 6,500 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ (अल्फ़ाज़ोलम टैबलेट) और 2,100 रुपये नकद जब्त किए गए। एंटी क्राइम साइबर यूनिट और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही  की |

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुराग झा ने कहा कि एसीसी, जो साइबर क्राइम विंग के प्रमुख इंस्पेक्टर नरेश पटेल और दुर्ग पुलिस स्टेशन के प्रमुख महेश ध्रुव की लीडरशिप में टीम लगातार नशे के सौदागरों की तलाश में थी। 

इसी दौरान एसीसीयू टीम को पता चला कि इंदिरा नगर  बघेरा शुलभ के पास कोई व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. टीम द्वारा इन्दिरा नगर बघेरा शुलभ के आसपास घेराबंदी कर रोहित उर्फ ​​शुभम यादव को गिरफ्तार किया गया। अपराधी के विरूद्ध थाना दुर्ग में 727/2023 धारा 8, 22 एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut