भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। जिला भाजपा संगठन द्वारा जिले के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ निर्भीकता और निडरता के साथ पूरे साहस से मुकाबला किया, कार्यकर्ताओं ने झूठे मुकदमो और लाठी चार्ज के सामने भी नहीं झुके।
अत्याचारी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के
खिलाफ हर धरना, घेराव, आंदोलन, पुतला दहन और
विरोध प्रदर्शन में जमकर माहौल बनाया जनता के बीच में जागृति लाकर झूठे वादों और
भ्रष्टाचार की पोल खोली, भाजपा के घोषणा पत्र को जन-जन तक
पहुंचाया, जिससे प्राभावित जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया
है।
जनता का जो आशीर्वाद भाजपा को मिला है उसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है, अब विधायकों की ये जिम्मेदारी है कि वे जनता भावनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान करते हुए एक अच्छे जनप्रतिनिधि के तौर पर विकास में अपना योगदान दे।
दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल और सह प्रभारी चेमन देशमुख ने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में विगत डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपनी जीवंत भूमिका निभाई और पार्टी के हर कार्यक्रम और आंदोलन में जान फूंक दी। जिसका सुपरिणाम है कि आज 5 में से 4 सीटों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता का विश्वास हासिल हुआ है , इसे आगे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी है।
साथ ही दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र
वर्मा ने कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन
में जमकर मेहनत की है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के निवास घेराव, शराब
बिक्री के खिलाफ चक्काजाम, मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पदयात्रा
व धरना प्रदर्शन, रोजगार भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव,
चलबो
गौठान, खोलबो पोल अभियान, पीएससी घोटाले पर हस्ताक्षर अभियान,
कार्यकर्ता
सम्मेलन, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान, विशेष
जनसंपर्क अभियान, लोकसभा प्रवास कार्यक्रम, शराब
महाघोटाला पर प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल सभा,
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा जैसे 50 से अधिक सफल कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए
कहा कि पार्टी के हर अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों साथ
साथ सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से पूरा सहयोग किया।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को जिला संगठन के आव्हान पर तत्परता से पूरा किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ लहर बनाने में पूरे डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना लगातार बहाया, संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो एंटीइनकमबेंसी बनाई वही भाजपा की जीत का आधार बनी, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ से अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार का अंत हुआ और स्वच्छ प्रशासन देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
भाजपा विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अहिवारा का उम्मीदवार बनाया, उस विश्वास को जनता ने टूटने नहीं दिया और कार्यकर्ताओं ने अपना भरपूर समर्थन देकर पार्टी के विश्वास को कायम रखा इसके लिए भी जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभारी रहेंगे।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जनता ने कानून व्यवस्था की बदहाली और भ्रष्टाचार का आलम देखा, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बदले की कार्यवाही को झेला, कांग्रेस सरकार के दमन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कमर कसकर मुकाबला किया और असंभव को संभव कर दिखाया।
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 5 सालों से रुकी हुई विकास की धारा पुनः बहेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब से खराब होता सामाजिक माहौल अब सुधरेगा। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और असामाजिक तत्वों की हरकतें काबू में रहेगी।
साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भाजपा की जीत अभी अधूरी है, 4 महीने बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर हैट्रिक बनाएंगे, तभी भाजपा की जीत पूरी होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित
विधायकों का शॉल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा
महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप
साहू ने किया।
कार्यक्रम में दुर्ग शहर, दुर्ग
ग्रामीण अहिवारा सजा और पाटन विधानसभा के जिला भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष,
शक्ति
केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष
और नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन करने की होड़ मची रही। दुर्ग जिले में हुई
ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पगड़ी
पहनकर एवं तलवार भेंट कर उनका विशेष अभिनंदन किया।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा कहा कि दुर्ग जैसे वीवीआईपी जिले में मिली ऐतिहासिक जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर पर बंधना चाहिए, जिला भाजपा अध्यक्ष तो केवल एक प्रतीक मात्र है। पांच विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के सैलाब ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल के साथ स्मृति चिन्ह देकर विधायकों का अभिनंदन किया।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
कार्यक्रम में दुर्ग जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार दिलीप साहू विनायक नातू अलका बाघमार अरविंदर खुराना के एस चौहान कांतिलाल जैन मंत्री रोहित साहू पवन शर्मा बोधन यादव आशीष निमजे मनोज मिश्रा दीपक चोपड़ा कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा कार्यालय सह मंत्री हेमंत नेम प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया स मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव विनय महोबिया नारायण दत तिवारी मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू मदन वढाई विजय ताम्रकार डॉ सुनील साहू सुनील अग्रवाल खेमलाल साहू लोकमानी चंद्राकर जितेंद्र यादव लिमन साहू कृष्णा पटेल रोहित राजपूत फते लाल वर्मा गिरेश साहू सहित समस्त 13 मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


