भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग. एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने के आदेश दिए गए है |साथ ही इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है |
इसके अलावा, अपराधियों गुंडे बदमाशो को पुलिस स्टेशन में बुला चेतावनी दी जा रही है |इस संबंध में मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. लोहे का धारदार चाकू लहराकर दुर्ग क्षेत्र में लोगों को धमकाने वाले आरोपी नईम बख्श को गिरफ्तार कर लिया गया।
आम नागरिकों की जानकारी पर पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त किया गया आरोपी पर कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भेज दिया|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

