भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव के सह-संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार कर लिया गया है । यूएई के अधिकारियों ने रवि को गिरफ्तार कर लिया. वह भारत में वांटेड है और उसके विरुद्ध भारत रेड कॉर्नर जारी किया गया था| भारतीय अधिकारी यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। रवि महादेव ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है|
महादेव एप को भिलाई के निवासी चंद्राकर और उनके पार्टनर रवि उप्पल दुबई चलाते हैं। दोनों के खिलाफ चेतावनी सर्कुलर जारी किया गया है.
सौरव चंद्राकर पहले रायपुर में जूस सेंटर चलाया करता था | इसके बाद उसने सट्टा लगाना शुरू कर दिया। माना जाता है कि सौरव और रवि 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के मालिक हैं। हवाला के जरिए बड़ी मात्रा में नकदी दुबई भेजी गई थी. एजेंसियों को शक है कि दाऊद इब्राहिम के गैंग ने दुबई से महादेव बुक ऐप को इतने बड़े पैमाने पर लॉन्च करने में मदद की है |
ईडी की जांच में पता चला कि महादेव ऑनलाइन बुक पोकर, कार्ड गेम, जुआ, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल आदि जैसे लाइव गेम पर सट्टेबाजी के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान करता है। यह ऐप तीन पत्ती और पोकर जैसे कई कार्ड गेम खेलने की सुविधा भी देता है। ड्रैगन टाइगर, कार्ड आदि के साथ एक आभासी क्रिकेट गेम, आपको भारत में विभिन्न चुनावों पर दांव लगाने की अनुमति भी देता है।
जानकारी के अनुसार रवि उप्पल के बाद सौरव चंदारकर की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है उसके बाद दोनों का वहां के एजेंसी भारत को सौंप सकती है|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

