बिलासपुर में विदेश से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है. 49 साल के एक शख्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था |

आरटीपीसीआर टेस्ट से कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. मरीज इसी शहर के तालापारा एरिया का बताया जा रहा है |  देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या फिर से बढ़ रही है। जिले में एक कोरोना वायरस मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है |

नए वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल एम्स भेजे जाएंगे। वहीं, कोरोना मरीज को घर पर ही क्वारैंटाइन किया गया है। कई महीनों के बाद बिलासपुर क्षेत्र में फिर से कोरोना के मामले सामने आए हैं। मरीज का एंटीजन टेस्ट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, इसकी बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया।

वह भी पॉजिटिव पाया गया। यह शहर में नए प्रकार का पहला पुष्ट मामला है। बताया गया है कि संक्रमित व्यक्ति विदेश यात्रा से लौटा था। जिले में कुल 136 लोगों का परीक्षण किया गया। इनमें विदेश से लौटा एक युवक संक्रमित था।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut