प्रेगनेंट महिला का डाक्टरों ने प्रसव करवाने से किया इनकार, दुसरे अस्पताल ले जाने सही समय पर नहीं मिल पाया सरकारी एम्बुलेंस, कोख में पल रहे बच्चे समेत महिला की मौत.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा में समय पर सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलने से प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी. समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गयी. मामला कनकी गांव का है, जहां की निवासी सती बाई प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी।



जहां महिला की स्तिथि बिगड़ती चली गयी तथा स्थानीय चिकित्सा केंद्र के डॉक्टरों ने प्रसव करवाने से इनकार कर दिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलने पर सतीबाई को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में महिला की मौत हो गई|

दरअसल, कोरबा जिले के कनकी गांव में रहने वाली एक गर्भवती महिला समय पर अस्पताल नहीं जा सकी| समय पर सहायता न मिलने के कारण जच्चा-बच्चा की अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत का मुख्य कारण उसके पास समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाना है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut