भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट की प्रबंधन टीम ने गुरुवार को एक और बड़ा कदम उठाया. जिसमे निगम , बीएसपी और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने भिलाई के सिविक सेंटर में मिराज सिनेमा के दूसरे हिस्से को भी सील कर दिया। इससे पहले बीएसपी की टीम ने इस सिनेमाघर के पहले हिस्से को सील किया था, जिसमें जिम और टॉकीज भी शामिल थे |
जानकारी के मुतााबिक दुर्ग निवासी रजत सुराना ने मिराज सिनेमा 31300 वर्ग फिट की जमीन को व्यवसायिक उपयोग के लिए भिलाई स्टील प्लांट से लीज पर लिया था। जिसका समय पर भुगतान नहीं किया। इससे बीएसपी ने उसके खिलाफ संपदा न्यायालय केस चलाया। संपदा न्यायालय डिक्री पास होने के बाद टीम गुरुवार दोपहर को मिराज सिनेमा को सील करने पहुंची |
बीएसपी के एक अधिकारी ने बताया कि मिराज सिनेमा के किरायेदारों पर पहले इंस्टॉलेशन के तहत 6.92 करोड़ रुपये और दूसरे इंस्टॉलेशन के तहत 1 करोड़ रुपये बकाया हैं. इसलिए इस संपत्ति को सील कर दिया गया. किरायेदार ने जिला न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में अपील की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। अब, यदि वे कर्ज का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो बीएसपी संपत्ति के लिए नया ऑक्शन तैयार कर सकती है |

