भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मोहन यादव को मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है | पार्टी विधायक दल में अंतिम मंजूरी के बाद मोहन यादव के नाम की घोषणा की गयी|
मोहन यादव मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की उज्जैन दक्षिण विधानसभा से विधायक हैं। जिन्हें मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है? मोहन यादव मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री हैं. इस बार उज्जैन दक्षिण से 58 साल के मोहन यादव 12941 वोटों से जीते|

