भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :आज जयपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| बता दे की बदमाशो ने सुखदेव के घर में घुसकर गोली मारी। जिसमे उनके सुरक्षाकर्मी को भी गोली लगी है |
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के अनुसार गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। जो की बताया जा रहा है की बड़े गैंगस्टर से ताल्लुक रखता है |
घटना के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक सोशल मिडिया पर पोस्ट शेयर कर घटना की जिम्मेदारी ली और कहा की सुखदेव उनके दुश्मनों को सपोर्ट कर रहा है उनको मजबूत बना रहा है| इसलिए उसे मौत के घाट उतारा गया है |
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
बता दे की इस घटना में एक अन्य हमलावर भी घायल हुआ है|पुलिस की जांच जारी है|बता दे की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने फिल्म पद्मावत को लेकर काफी विरोध भी किया था व डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी मारा था |

