भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मंत्री के बंगले में चपरासी का जॉब दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने मिलकर एक युवक से चार लाख रुपये की ठगी कर ली। साथ ही आरोपियो ने पीड़ित की सिक्योरिटी गार्ड की प्राइवेट नौकरी लगवा दी|
युवक ने गुंडरदेही थाने में धारा 35,420 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है. शिकायतकर्ता ग्राम अंगारी निवासी भूपेश कुमार साहू पिता रामानंद साहू ने बताया कि उन्होंने खादी ग्रामोद्योग एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण 2019 के तहत बरगा राजनांदगांव प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहां उनकी मुलाकात कार्तिक राम डहरिया से हुई। .
प्रशिक्षण के बाद योजना कार्यक्रम से मुझे 6 लाख रूपये का लोंन प्राप्त हुआ। वहीं, कार्तिक राम ने फोन पर बड़े अधिकारियों की तस्वीरें दिखाईं और नौकरी लगवाने बार-बार फोन किया करता था | उसने मंत्री शिव डहरिया के पीए से पहचान होने का झांसा देकर मंत्री के बंगले में चपरासी के खाली पद पर नौकरी दिलाने की बात कही.
17 जनवरी 2021 को कार्तिक राम ने मंत्री के सहायक बताकर भिलाई निवासी नीतीश कुमार गेंड्रे को मिलने के लिए 1 लाख रुपये और दस्तावेज लेकर अपने घर बुलाया| जिसके बाद पीड़ित और उसका मित्र जिला चिद्दो निवासी ओमप्रकाश राजनांदगांव के साथ पहुंचे।
कार्तिक राम ने उसे पीए कहलाने वाले व्यक्ति नीतीश कुमार गेंड्रे के साथ एक बैठक आयोजित की। पीए नीतीश कुमार ने कहा की मंत्री डहरिया उनके नाना लगते हैं और उनका काम हो जाने की बात बोलकर पीड़ित और उसके दोस्त से एक-एक लाख रुपये ले लिए |
पीड़ित ने बताया कि उसे मानव इंटरप्राइजेज रायपुर में इंटरव्यू के लिए 100000 रुपए के लिए नीतीश कुमार गेंड्रे का फोन आया था। उन्होंने कहा कि जब हम वहां पहुंचे और पैसा दिया, और कहा की कल से आनंद समाज के वाचनालय में 90 दिनों का प्रशिक्षण लेने पर चर्चा की|
मुझे अगले दिन काम पर रख लिया गया और बताया गया कि मेरा वेतन 20,000 रुपये है। तीन महीने में मंत्री बंगले में चले जायेंगे. इसके बाद मंत्री के घर के बाहर दीपक कुमार को बंगले के सामने पेश किया गया. दीपक ने खुद को मंत्री के बंगले का चपरासी बताया और प्रशिक्षण के बाद बंगले पर तैनात होने का वादा किया।और कहा की फाइल बंगले पर पहुंच गयी है |
3 महीने काम करने के बाद भी जब सैलरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से पूछपरख की तो वो गोल मोल जवाब देने लगे इसके बाद पैसे मांगने पर वह जातिगत मामले में फंसाने की धमकी देने लगा |
परेशान होकर प्रार्थी ने कार्तिक राम डहरिया निवासी ग्राम ओटेबंद, नीतिश कुमार गेंड्रे निवासी भिलाई एवं दीपक कुमार निवासी ग्राम खुरदी नवागांव के खिलाफ जुर्म दर्ज करवाया है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

