पति-पत्नी का शव संदिग्ध हालत में मिला , हत्या के बाद खुदखुशी की आशंका , इलाके में हडकंप.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के खैरागढ़ जिले के तुलसीपुर गांव के खेत में दंपति का शव संदिग्ध हालत में मिला. पति-पत्नी की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है | घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र की है |

जानकारी के मुताबिक, तुलसीपुर गांव के एक खेत में पैरावट में एक महिला का शव दबा हुआ मिला, जबकि पास में ही एक पुरुष का शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही ठेलकाडीह थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच के बाद मृतक की पहचान दिलीप खरे और मृतका की पहचान कुमारी बाई खरे के रूप में हुई. दोनों पति-पत्नी थे और दुर्ग जिले के रहवासी थे. पूरी घटना पर 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे ने कहा कि मृतका का शव सड़ी-गली हालत में मिला है. उसके पति का शव पास में ही मिला। पुलिस ने उसके पास से कीटनाशक भी जब्त किया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut