रेल पटरी पर मिली युवक की सिर कटी लाश , इलाके में सनसनी.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गौरेला पेंड्रा मरवाही. बिलासपुर - पेंड्रारोड रेलखंड के बीच भंवारटांक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी और GRP पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस का मानना ​​है कि यह एक दुर्घटना थी लेकिन बिना जाँच पड़ताल के कुछ स्पष्ट भी नहीं कहा जा सकता |

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को प्रथम दृष्टया संदेह है कि मृतक की उम्र करीब 30 साल थी. मृतक ने आसमानी रंग की ढीली टी-शर्ट पहन रखी थी और नीचे केवल अंडरवियर था। 

पुलिस को शव के आस पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पेंड्रारोड जीआरपी चौकी ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस अज्ञात मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी चुकी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut