होटल की महिला संचालक से विवाद होने पर ड्राइवर ने बच्ची को चाकू मारा........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायगढ़ , पुसौर के एनटीपीसी बोडाझरिया  कोल गेट के बाहर रेस्टोरेंट (होटल) चलाने वाली एक महिला और ड्राइवर के बीच विवाद हो गया और ड्राइवर ने चाकू से बच्ची पर हमला कर दिया.।

 


 इससे लड़की की गर्दन पर गंभीर चोट लगी थी. पुसौर पुलिस ने हत्या के प्रयास की शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


घायल अहिता की मां नीला सिंह चौहान (41) ने बताया कि वह तीन साल से बोधझरिया गांव में एनटीपीसी कोयला गेट के सामने होटल चला रही हैं। होटल में बहस के बाद चालक मोहम्मद अकबर ने चाकू मारकर बच्ची पर हमला किया | बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut