भिलाई के एक बार में जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवको पर बार के काउंटर संचालक व स्टाफ ने बेस बल्ले से पिटाई की......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के एक बार में रात पौने बारह बजे हिंसक झड़प हो गई. देर शाम सूचना मिलने पर वैशाली नगर पुलिस ने बेसबॉल बैट से हमला करने वाले बार संचालक और स्टाफ के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी सौरभ तिवारी (20) बीती रात करीब 11:45 बजे अपने दोस्त अरशद की जन्मदिन पार्टी में चिली पेपर बार आया था। जन्मदिन मनाने के बाद सौरभ अपने दोस्तों अरशद और कंवलजीत के साथ बातचीत कर रहा था |

तभी काउंटर ऑपरेटर ने अरशद और सौरभ को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि तुम लोग बहुत शोर मचा रहे हो| इस दौरान बार के सभी स्टाफ एकजुट होकर  सौरभ और उसके दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

सौरभ ने पुलिस को बताया कि वे सभी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गये. बार से निकलने के बाद सौरभ की घड़ी बार में कहीं निकल कर गिर गई थी और जब वह उसे लेने बार में लौटा तो बार के बाहर खड़े बार स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और बल्ले से पिटाई कर दी. सौरभ के दोनों हाथ और पीठ में चोट लगी है। घायल सौरभ अपने भाई संजू तिवारी के साथ देर शाम थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।