भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज छ.ग के सभी नवनिर्वाचित 90 विधायको के साथ छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के प्रथम सत्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शपथ ग्रहण किया | विधानसभा के अन्दर दाखिल होने से पहले विधानसभा के द्वार पर नारियल फोड़ पूजा अर्चना कर नतमस्तक हुए |
विधायक का यह करना भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव व परंपराओं का मानने का तरीका वहां उपस्तिथ सभी लोगो को भा गया |
गौरतलब है की विधायक रिकेश सेन पहली बार विधायक बने है और भिलाई शहर में उनकी कार्यप्रणाली लोगो को भा रही है | शहरी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़े नियम बनाये जा रहे है | जिसका आम जनता के द्वारा समर्थन किया जा रहा है |
बता दे की नए सदस्यों के स्वागत के लिए विधानसभा परिसर को फूल माला और रंगोली से सजाया गया है। विधानसभा चौक का नए तरीके से सौंदर्यीकरण किया गया है।
विडियो देंखे -
विधानसभा
परिसर को लोककला और लोक संस्कृति युक्त चित्रों से सजाया गया है। सभी नव निर्वाचित
विधायकों का मुख्य गेट पर पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया गया |
सत्र
के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
सत्र के पहले दिन विधानसभा के सभी 90
नव निर्वाचित विधायकों ने शपथ ली।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

