भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. निर्वाचित विधायकों ने 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए|
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सदन में अपना संबोधन अंग्रेजी में शुरू किया और कहा कि मैं छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के प्रथम सत्र में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं।
लेकिन पूर्व CM भूपेश बघेल को उनका अंग्रेजी में संबोधन पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा की अंग्रेजी सबको समझ में नहीं आती है | इसलिए इसे पढ़ा हुआ मान लिया जाए | साथ ही सभा में किसान मुद्दे को लेकर भी विपक्ष के द्वारा मुद्दा उठाया गया |
उन्होंने कहा कि विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में मैं लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर में आपका स्वागत करता हूं। मैं हमारे देश के महान संविधान, संवैधानिक लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श परंपराओं के प्रति भी अपना सम्मान व्यक्त करता हूं, यही कारण है कि मुझे आज इस सदन में आपको संबोधित करने का अवसर मिला है।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

