भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :राजनांदगांव, शादी के लिए लड़की देखकर मोपेड से गांव लौट रहे ग्राम देवनभेड़ी निवासी तेजराम साहू (26) और उनके रिश्तेदार बल्दूराम साहू (80) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच की है|
जब दीवानभेड़ी निवासी तेजराम साहू अपने परिजनों के साथ लड़की देखने चिल्हाटी और छुरिया क्षेत्र में गया था. घर जाते समय डोंगरगांव की सीमा से लगे मथालाडबरी-रेंगाकठेरा गांव के बीच नहर के पास अनजान वाहन ने तेजराम की मोपेड सीजी 07 सीक्यू 4313 को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोपेड चला रहे तेजराम और उसके पीछे बैठे बल्दूराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह ने बताया कि सोमवार को पीएम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। अज्ञात वाहन की खोज पड़ताल जारी है |
पुलिस ने बताया कि मृतक तेजराम साहू के रिश्तेदार के साथ अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया हुआ था | मृतक तेजराम के पीछे उसका बड़ा भाई लल्लूराम साहू व अन्य रिश्तेदार के साथ दूसरे मोटर सायकिल पर बैठे थे। चारों दो मोटर बाइक से छुरिया से घर लौटे रहे था|
पीछे से आ रहा तेजराम का भाई लल्लूराम यह हादसा देखकर सदमे में आ गया। उसने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया। अज्ञात कार की टक्कर से तेजूराम व वृद्ध बल्दूराम का सिर कुचलकर पिचक गया था ।
उनकी हृदयविदारक मौत देखकर ग्रामीणों का कलेजा कांप उठा। पुलिस के पहुंचते ही इन दोनों लोगों के शवों को डोंगरगांव क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
बताया जा रहा है की चावल से भरे एक ट्रक ने उन लोग को ओवर टेक किया था हो सकता है उनके छोटे भाई तेजराम को टक्कर मारी होगी|

