भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र दे दिया. रमन सिंह ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दिया|
इसमें रमन सिंह ने लिखा कि मैं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हूं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है। इसलिए मैं सम्मानपूर्वक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

