कॉलेज के गेट पर अचानक बेहोश हुई छात्रा , हाथ में थी चूहे मारने की दवा और सुसाईड नोट , क्योंकि.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : विदिशा महिला महाविद्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्रा अचानक गेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी। लड़की के पास पहुंचे लोगों ने जब उसके हाथों को देखा तो उन्हें उसके हाथों में चूहे मारने वाली दवा मिली। आसपास के अन्य छात्रों की मदद से कॉलेज स्टाफ ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि वह कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है |

मिडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र से एक लड़की विदिशा जिला मुख्यालय स्थित महिला महाविद्यालय में पढ़ने के लिए आती  है। लेकिन आज जब वह कॉलेज के गेट पर पहुंची तो अचानक बेहोश हो गई. तभी उसमें से एक सुसाइड नोट मिला। इस नोट में कहा गया है कि उसके अपने सगे चाचा ने उसके साथ छेड़छाड़ की शिकायत की थी।

महिला कॉलेज की प्रिंसिपल नीता पांडे लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्रा की हालत को देखते हुए उसके इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए और पुलिस को भी सूचित किया गया. कोतवाली थाने के टीआई आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रा का बयान भी दर्ज किया गया.

टीआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लगाए गए आरोपों और सुसाइड नोट की आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला कॉलेज की प्रिंसिपल नीता पांडे का कहना है कि सूचना मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut