भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा में रुकी मालगाड़ी से कोयला निकालने के दौरान एक युवक ओएचई तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई. इस घटना की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर दी गई और बाद में राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया |
जानकारी के अनुसार विवेकानन्द नगर के पास बेलटेकरी कॉलोनी का यह पूरा मामला दीपका थाने के अंतर्गत आता है। जहां खड़ी मालगाड़ी के ऊपर 25 हजार वोल्ट की ओएचई बिजली लाइन थी.
युवक ट्रेन से कोयला निकाल ही रहा था की तभी अचानक उसे करंट का झटका लगा और वह गिर गया. यह घायल युवक झाबर का रहने वाला शिवराज यादव है, उसके पिता का नाम परसराम यादव है और उसकी उम्र 20 साल है.
लोगों ने युवक को दीपका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवराज को कोरबा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि शिवराज यादव को गहन इलाज के लिए कोरबा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था |

