विधायक रिकेश सेन का सन्डे मार्किट में औचक निरक्षण , दूकान के सामने पसरा लगाकर आवागमन को बाधित करने पर होगी दुकान सील ............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज सन्डे मार्किट का औचक निरक्षण किया | बरसों से इसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है है। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा संयुक्त प्रयास भी किया गया है किया पर स्तिथि जस की तस बनी रही |

आपात स्तिथि में यहाँ से न एम्बुलेंस गुजर सकती है और न ही दमकल की गाड़ियां जिससे जाम की स्तिथि बनी रहती है | इन सब अव्यवस्था को देखते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा यदि दूकान के सामने कोई भी पसरा लगा कर सामान बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सखत कार्यवाही की जायेगी व दूकान सील कर दी जाएगी |

बता दे की सन्डे मार्किट में केवल 20% दुकानदार ही यहाँ के निवासी है बाकी 80% दुकानदार यहाँ पर नागपुर से आकर अपना माल बेच कर वापस शाम को नागपुर चले जाते है | मिडिया के माध्यम से उन्होंने कहा यदि दूकान से 1 फीट भी दूकान बढ़ाकर लगाई जाएगी तो उनका गोमस्ता व रजिस्ट्री को शून्य घोषित कर दिया जायेगा | साथ ही इसका कोई स्थाई निराकण करने की भी बात कही है |