भाजपा ने छ.ग के साथ साथ तीनो राज्यों के पर्यवेक्षको के नामो की घोषणा की ,छ.ग राज्यसभा सांसद पाण्डेय को मिली बड़ी जवाबदारी.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजेपी ने राजस्थान पर्यवेक्षक के रूप में सरोज पांडे  राजनाथ सिंह और विनोद तावड़े का चयन किया है| इस बीच, मनोहर लाल, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ से अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनावाल चुने गए हैं और ये पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में विधायकों की राय लेंगे| 



जानकारी के अनुसार बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को राजस्थान का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इस बीच, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा ने मध्य प्रदेश की कमान संभालने का कार्यभार दिया जा रहा है |



 इस बीच, छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनावाल चुने गए। ये पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठकों में विधायकों से सलाह-मशविरा करेंगे. बीजेपी आलाकमान से मंजूरी के बाद रविवार तक नाम का ऐलान किया जा सकता है|

गौरतलब है कि दिल्ली में नए प्रधानमंत्री के नाम पर विचार विमर्श जारी है| यदि हम छत्तीसगढ़ की बात करते हैं तो यहां के जनजाति मुख्यमंत्री की चर्चा खूब होती है. इसीलिए संभावित मुख्यमंत्री के नामों में विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह, लता उसेंडी और रामविचार नेताम का नाम भी शामिल है. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, अरुण साव और पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी के नाम पर भी सहमति की बात कही जा रही है| राज्य के शीर्ष नेता फिलहाल दिल्ली में एकत्र हुए हैं| अब यह देखना दिलचस्प होगा कि संसद की बैठक में पार्टी नेता किन नामों पर सहमत होते हैं|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut