पैरावट में मिले अधजले महिला व बच्चे की लाश की हत्या की गुत्थी सुलझी, भिलाई में पकड़ाया आरोपी ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ में कुछ दिन पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा को ओड़िसा से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे- 49 नेतनागर  में पैरावट में मिले अधजले महिला व बच्चे की लाश की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है| पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला और उसके बच्चे को उसी के ही प्रेमी ने मारा था|


बताया जा रहा है की महिला और उसके प्रेमी की आये दिन झगडे हुए करते थे जिससे परेशान होकर प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी | यह भी जानकारी प्राप्त हुई है की महिला और आरोपी प्रेमी दोनों ही पहेले से शादी शुदा थे तथा अपने अपने पति व पत्नी को छोड़कर बिलासपुर में रहा करते थे |

आरोपी सूरज गुप्ता (41 वर्ष) का महिला निधि औसरिया (28 साल) के साथ प्रेम सम्बन्ध था| मृतक महिला निधि और आरोपी सूरज गुप्ता एक साथ रियल एस्टेट कंपनी में कार्य किया करते थे यहीं से दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध स्थापित हुए उसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे जहां महिला के पहेले पति का बच्चा भी उनके साथ ही रहा करता था|

घटना के दिन दिनांक 24 नवम्बर के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी | इसके बाद आरोपी ने महिला को मार दिया था तथा उसके 5 साल के बच्चे को भी वायर से गला घोंट कर मार डाला | इसके बाद उसने दोनों की लाश को गाड़ी की डिक्की में रखकर शहर से170 किलो मीटर दूर लेकर नेत्नगर लेकर गया पहेले वहां पर उसने लाश को जलाने की रेकी की व मौका देखकर आधीरात शव को जला दिया|

पूरी तैयारी के साथ पेट्रोल, माचिस व अन्य सामान लेकर आया था| इस मामले में पुलिस की कार्यदक्षता सराहनीय है | घटना स्थल पर पुलिस को टायर के निशान मिले थे जिस आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की कार का CCTV FOOTAGE मिलने के बाद और कड़ी से कड़ी मिलती गयी|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut  

लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार था पहेले वह महाराष्ट्र भाग गया था बाद में वह वापस आ गया जिसे पुलिस ने भिलाई  के प्रियदर्शनी परिसर से पकड़ा गया साथ ही आरोपी के पास से महिला के 7-8 लाख के जेवर तथा 2.5 लाख कैश बरामद किये है| आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |