भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक ट्रक ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। घटना के परिणामस्वरूप बाइक पर सवार दोनों युवको की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने भागे हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अंजोरा पुलिस चौकी के प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि रसमड़ा और सिलोदा के बीच अज्ञात ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
जिसमे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद दुर्ग जिला अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया है । पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान सुमेरपुर यूपी के सचिन वर्मा और अभिषेक वर्मा के रूप में की है।
दोनों यूपी के रहने वाले हैं और मृतक के पिता रसमड़ा में एक कंपनी में काम करते हैं. इसलिए वे दोनों दुर्ग घुमने आये थे | दोनों चचेरे भाई है |
अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भागे हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

