पेड़ में लटकी महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, पति ही निकला हत्यारा........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांकेर , कुछ दिन पहले हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कांकेर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कांकेर के पटौद गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली. 

पति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी गयी थी |उनका कहना है कि हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच कलह है. पति ने ही अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकाकर फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार घटना के दिन भी पति - पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी |कांकेर पुलिस ने हत्यारे पति मणिकांत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut