भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | बदमाशों ने युवक की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की है.|
घटना की जानकारी पुलिस को सुबह आठ बजे मिली. अपराध स्थल पर लोगों से बातचीत के आधार पर पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। ओल्ड राजेंद्र नगर निवासी राहुल टंडन की हत्या के आरोप में पुलिस ने लकी नेताम और आशीष चंदेल को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि मृतक और दोनों आरोपी एक ही इलाके में रहते थे। मृतक और आरोपी के बीच में किस बात को लेकर विवाद हुआ ये अभी तक स्पष्ट नहीं है|
पुलिस के मुताबिक अमलीडीह स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों ने तीन लड़कों को शराब पीते देखा था |शराब पीने के बाद तीनों लड़कों में पुरानी बात को लेकर झगड़ा हो गया|
इसी बीच आशीष और लकी ने अपने पॉकेट से कैंची निकाली और राहुल के पेट में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

