रायपुर में वकील पति ने पत्नी पर गोली चलाई, पत्नी की हालत गंभीर , घरेलु विवाद में कर दिया काण्ड , पति गिरफ्तार.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक वकील पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी।



घटना रायपुर के गोलबाजार इलाके में हुई। महिला का नाम काकोली नंदी (39 वर्ष) है| जो की पेशे से वकील है आरोपी पति का नाम शुभान्कर नंदी (44 वर्ष) के साथ घरेलु विवाद में पति ने तैश में आकर पत्नी पर अपनी लाइसेंसी पिस्तोल से गोली चला दी जिसमे महिला के हाथ में गंभीर चोट लगी है 

पुलिस के मुताबिक, पति व पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी पर गोली चला दी। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद घायल महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के द्वारा पति को गिरफ्तार कर लिया गया है |घटना के कारणों का पता नहीं चला सका है| पुलिस द्वारा मामले की कार्यवाही की जा रही है |  

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut