भिलायंस हो जाये सावधान, विधायक रिकेश सेन के शहरी व्यवस्था को लेकर कड़े आदेश, जानिए क्या है आदेश......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज विधायक रिकेश सेन दोपहर 1 बजे अचानक पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और एएसपी सिटी अभिषेक झा, सीएसपी और डीएसपी सतीश ठाकुर से लंबी चर्चा के बाद वैशाली नगर विधानसभा में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए| 



जिनमे वैशाली नगर क्षेत्र में जुआ-सट्टा , अवैध दुकानों के अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर नशेड़ियों का जमावड़ा, चौक-चौराहों और शहर परिसर में शराब पीते लोग, संशोधित साइलेंसर और पटाखे फायर वाले दोपहिया वाहन  के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए है |

रिकेश सेन ने शहर में पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी अधिकारियों से चर्चा की और कहा कि शाम से वैशाली नगर क्षेत्र के चौराहों पर पुलिस गश्त बढ़ायी जाये|

उन्होंने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा थाना के सभी थाना प्रभारियों को यह समझ लेना चाहिए कि पिछले शासन काल में बना भय और आतंक का माहौल अब उनके विधानसभा थाना परिसर में नहीं रहेगा. आपराधिक गतिविधियों या अवैध लेनदेन में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

शहर के चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शोर मचाने वाले, झंडे लहराते हुए वाहन चलाने वाले,बेढंगे वेशभूषा पहन मुंह पर गमछा लपेट आइडेंटिटी छिपाने वाले उपद्रवी युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

रिकेश सेन ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी और शांति भंग होती थी और राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस अधिकारी भी इन लोगों के खिलाफ ठोस एक्शन नहीं ले पाती थी | पर अब ये चीजे बीजेपी के शासन में नहीं चलेगी | 

इसलिए, पुलिस स्टेशन के प्रभारी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्षेत्र में सभी अवैध दुकानें, दवा विक्रेता, चोरी का सामान खरीदने वाली कबाड़ की दुकानें आदि बंद हो जाएं। पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे काम करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

वैशाली नगर निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों और उन स्थानों पर जहां शिकायतें दर्ज की जाती है वह पर वे कभी भी निरक्षण कर सकते है | साथ ही यह भी कहा यातायात चालानी कार्रवाई के दौरान परिवार समेत या अपने बच्चों के साथ सड़क पर जा रहे लोगों को रोक कर सार्वजनिक रूप से उनसे दुव्र्यवहार न किया जाए। नियमो के तहत कार्रवाई जरूर करें मगर व्यवहार नरम होना चाहिये| 

बिगड़ैल युवाओं पर कार्रवाई करने में पुलिस बिल्कुल कोताही न बरते।, रात को पुलिस चौक चौराहों पर दिखे, रात 10 बजे के बाद जो गाडिय़ां रोड पर दिखाई दें उसकी चेकिंग हो| बीच सड़क पर शराब पीने वाले चखना सेण्टर व ऐसे कार्य में लिप्त होटल संचालक के खिलाफ एक्शन ले व संलिप्तता पाए जाने पर प्रतिष्ठान का लाइसेन्स तुरंत कैंसिल कर सीज कर दिया जाये|  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

रिकेश सेन नगर पालिक निगम सभागार में आयोजित बालीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक तथा निगम भिलाई के ब्रांड अम्बेसेडर अनुराग बासु के सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम पहुँचे व उन्होंने अनुराग बासु से कला सम्बंधित कई सारी बाते की|