भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में जल्द ही धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई जाएगी. सीएम साय ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए ये बात कही" सीएम साय ने कहा कि पिछली सरकार (कांग्रेस) में धर्म परिवर्तन में तेजी हुई थी|
कांग्रेस ने याचिकाकर्ता के खिलाफ कार्रवाई तब की जब वह सरकार में थे। कांग्रेस पार्टी ने केवल अपना मतदाता आधार बढ़ाने के लिए धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहित किया। अब हमारी सरकार धर्मांतरण नहीं होने देगी. भाजपा सरकार जल्द ही धर्मांतरण पर रोक लगाएगी।
विडियो - https://twitter.com/i/status/1738475092907004264
आपको बता दें कि एक साल पहले धर्मांतरण के खिलाफ नारायणपुर, दुर्ग और सरगुजा जिले में भारी हंगामा हुआ था. ग्रामीण इलाकों से जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायतें आईं. लोगों को प्रार्थना सभाओं में बुलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था |
इसकी जानकारी जब बजरंग दल को मिली तो उसने भी कड़ा विरोध जताया था | फिलहाल बीजेपी सरकार बनने के बाद से धर्म परिवर्तन का कोई मामला सामने नहीं आया है |

