छ.ग में मास्क अनिवार्य हो सकता है , सरकार द्वारा कभी भी गाइड लाईन जारी ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है इसलिए छत्तीसगढ़ में भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही इस आदेश को जारी किया जा सकता है |  



राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं है. लेकिन संघीय राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए |

पिछली बार की तरह प्रदेश में गलतियों की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है | सरकार के द्वारा जल्द ही गाइड लाइन दी जा सकती है | राज्य की सीमाए खुली हुई है व लोगो द्वारा यातायात का उपयोग किया जा रहा है ऐसे में आसानी से कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut