BSP में एक और हादसा एक मजदूर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हाथ पैर में लगी है गंभीर चोंटे, निजी अस्पताल में इलाज जारी .....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट में एक और दुर्घटना घटित हो गयी है| ठेकेदारी का काम करने के दौरान मजदूर हादसे का शिकार हो गया. हादसे में संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। 


हादसे के बाद कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिलाई सेक्टर 9 अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन ठेकेदार ने कर्मचारी को भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल से प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया| 

घायल कर्मचारी का इलाज किया जा रहा है |शाम करीब 5 बजे के आस पास भिलाई स्टील प्लांट के लोको रिपेयरिंग शॉप में काम करते वक्त एक कर्मचारी फिसलकर गिर गया। 

इससे मजदूर के बाएं पैर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। हादसे के कुछ देर बाद ठेकेदार के कर्मचारी पीड़ित को वहां से उठाकर निजी अस्पताल ले गए। घायल कर्मचारी का इलाज भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में किया जा रहा है|