भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने 10वीं से 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय - सारणी की घोषणा कर दी है। घोषित समय सारणी के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी और कक्षा 12 की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी। साथ ही दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होगी और 31 जनवरी तक चलेगी।
10 वी की परीक्षा -
2 मार्च - हिंदी
6 मार्च - अंग्रेजी
9 मार्च - गणित
12 मार्च - विज्ञान
13 मार्च - व्यवसायिक पाठ्क्रम
15 मार्च - सामाजिक विज्ञान
18 मार्च - संस्कृत, मराठी, पंजाबी समेत अन्य भाषायी परीक्षा
21 मार्च - केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत
12 वी की परीक्षा -
1 मार्च - हिंदी
4 मार्च - अंग्रेजी
7 मार्च - इतिहास
9 मार्च - संस्कृत
11 मार्च - भूगोल
13 मार्च - समाजशास्त्र
14 मार्च - राजनीति शास्त्र
16 मार्च - मनोविज्ञान
19 मार्च - गणित
21 मार्च - जीव विज्ञान
22 मार्च - रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट
23 मार्च - मराठी, पंजाबी समेत अन्य भाषायी परीक्षा


