दुर्ग- भिलाई को मिल रही है बड़ी सौगात , विधायक गजेन्द्र यादव के पहल पर दुर्ग में खुल रहा रहा है IT पार्क , 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी , जॉब के लिए नहीं जाना पड़ेगा राज्य से बाहर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धीरे-धीरे मोदी की गारंटी को अमली जामा पहनाने का काम शुरू हो गया है।

बीजेपी के घोषणापत्र के वादे के बाद दुर्ग जिले को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। आईआईटी के बाद दुर्ग जल्द ही एक आईटी पार्क खोलेंगी। 

अब आईटी सेक्टर के युवाओं को दूसरे राज्यों और दूसरे देशों में रोजगार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 10,000 से ज्यादा युवाओं को अपने राज्य में आईटी सेक्टर में काम मिल सकेगा. 

जल्द ही दुर्ग में सब कुछ शुरू हो जाएगा. विधायक गजेंद्र यादव की पहल पर आईआईटी निदेशक राजीव प्रकाश और सीएसवीटीयू के कुलपति के.के. वर्मा सहित जिला प्रशासन के साथ बैठक में स्थल का चयन भी कर लिया गया है |

दुर्ग पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास भी करीब 37 एकड़ जमीन भी मिल चुकी है। वहीं कई वर्ष पहले दुर्ग में बनी नई इमारतें भी इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त साबित हुईं। 

आईआईटी अधिकारियों के साथ-साथ आईटी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनियों से भी चर्चा की गई। जिसने दुर्ग में जगह मिलते ही काम शुरू करने का वादा किया है|

 याद दिला दे की  बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में आईटी पार्क को शामिल करने का वादा किया था. इस वादे को पूरा करने के लिए दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कमर कस ली है|

 उनके मुताबिक 2024 में दुर्ग शहर में आईटी पार्क नजर आएगा। इससे इस क्षेत्र से जुड़े युवाओं को काम मिल सकेगा।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut