भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नवनिर्वाचित विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर आज प्रशासन द्वारा शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे OYO होटल्स के खिलाफ कोहका अवंती बाई चौक के आस पास स्थित कई OYO होटल्स के विरुद्ध कार्यवाही की गयी | भिलाई में कई वर्षो से आवासीय क्षेत्रो के कई मकानो में OYO होटल संचालित किया जा रहा था|
काफी समय से इसकी शिकायत मिल रही थी जिसके खिलाफ आज विधायक रिकेश सेन के मौजूदगी पर प्रशासन ने कार्यवाही की और उक्त होटलों को बंद करा दिया गया साथ ही उन पर कार्यवाही भी की गई बताया जा रहा है कि इन होटलों में कई आपत्तिजनक चीज भी मिली है। मामले के बारे पूर्ण खुलासा जिला प्रशासन के द्वारा जल्द कर दिया जायेगा|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

