ब्रेकिंग - भिलाई में RTO एजेंट के घर ED की रेड....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक RTO एजेंट के खिलाफ ईडी द्वारा कार्यवाही की जा रही है |ED अधिकारी RTO एजेंट राजेश मिश्रा के सरस्वती विहार सूर्य कुंड के पास एचआईजी भिलाई स्थित घर पहुंचे. फिलहाल राजेश घर से फरार हो गया है |

बताया जा रहा है कि राजेश मिश्रा के पिता राधा मोहन मिश्रा भी पहले आरटीओ एजेंट के रूप में काम कर चुके हैं। उनकी मृत्यु के बाद राजेश आरटीओ का काम संभाल रहा था | मिडिया जानकारी के अनुसार राजेश मिश्रा महादेव ऐप मामले में गिरफ्तार असीम दास का पड़ोसी है | 

जानकारी के अनुसार ED  महादेव ऐप मामले में ब्लैक मनी को वाईट करने के आरोप में कार्यवाही कर रही है | ED के अफसरों को राजेश मिश्रा की बैंक डिटेल मिली थी इसके बाद ED राजेश के घर पहुंची | 

राजेश मिश्रा घर से फरार है जिस कारण उसके भाई से पूछताछ की जा रही है | कार्यवाही के दौरान राजेश की बुजुर्ग माँ बेहोश भी हो गयी जिसे उठा कर घर के अन्दर ले जाया गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut