पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को उन्हें दस साल जेल की सज़ा सुनाई गई |
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय अखबार डॉन के मुताबिक, इस मामले में इमरान खान के अलावा पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी इतने ही साल जेल की सजा सुनाई गई है |
हम आपको बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होंगे। इस चुनाव में इमरान खान की पार्टी को चुनाव से पहले ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है|
आपको बता दें कि सायफर केस एक राजनयिक दस्तावेज से जुड़ा मामला है|

