12 साल की पत्नी 29 साल का पति , लड़की के साथ हर दिन रेप , बच्ची 4 महीने की गर्भवती , आरोपी ने गर्भपात करवाने की भी कोशिश की ,सर्वे में निकले डॉ द्वारा हुआ मामले का खुलासा.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इस घटना को सुनकर हर किसी का खून खुल जाये |बाल विवाह एक अपराध है. लेकिन, महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 29 साल के एक शख्स ने 12 साल की लड़की से शादी की और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने से वह गर्भवती हो गई।

मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

उसे 5 जनवरी, 2024 को गिरफ्तार किया गया है | आरोपी और पीड़िता दोनों महाराष्ट्र के सितारा जिले के रहने वाले हैं।इस घटना का खुलासा 4 जनवरी को हुआ। 

जहाँ एक डॉक्टर ने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में हेल्थ सर्वे के दौरान उन्हें 12 साल की एक लड़की गर्भवती मिली. जांच के दौरान डॉक्टर को पता चला कि लड़की चार महीने की गर्भवती है|

 इसके बाद डॉक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने करीब छह महीने पहले लड़की से शादी की थी|

 कम उम्र होने के बावजूद भी उसने उसके साथ संबंध बनाए रखा। इससे लड़की गर्भवती हो गई. आरोपी ने लड़की का गर्भपात कराने का भी प्रयास किया। 

खंडेश्वर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.हालाँकि बाल विवाह कानून हर समुदाय पर लागू होता है|

लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ पर इसकी स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। 2012 में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 15 वर्षीय लड़की की अपनी मर्जी से शादी को बरकरार रखा और कहा कि इस्लामिक कानून के तहत, एक लड़की मासिक धर्म शुरू होने के बाद अपनी मर्जी से शादी कर सकती है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है | 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut