हादसा : चाइनीज मांझे से युवक के गले का उपरी हिस्सा और थायरॉयड हड्डी 13 सेमी कटी......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : चाइनाजी मांजा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले एक माह में शहर में दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

मंगलवार की शाम म.प्र. के सिवनी रोड पर पुरानी कुंडीपुर पुलिस चौकी के पास मरई निवासी मोटरसाइकिल सवार सतीश यादव का चाइनीज मांझे से गला बुरी तरह कट गया। 

अधिक खून बहने से युवक की हालत गंभीर है। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया|

ईएनटी डॉक्टर डॉ. सुशील दुबे ने बताया कि चाइनीज मांझे से युवक के गले के सामने का हिस्सा कट गया। मांझे से सांस नली का ऊपरी हिस्सा और गले की थायरॉयड हड्डी 13 सेमी लंबे और 7 सेमी चौड़ी कट गई।

 इससे गले में गंभीर रक्तस्राव हो गया। इस घटना से पहले इसी महीने दो लोग चाइनीज मांझे का शिकार हो चुके हैं. 20 दिसंबर को एक दुकान के पास मोटरसाइकिल चला रहे युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया था। दूसरे के चेहरे पर जख्म था|

गौरतलब है कि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की पर दुकानों पर सख्त कदमों के अभाव में दुकान मालिक अब भी बेखौफ होकर चाइनीज मंझा बेच बेच रहे हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut