18 साल के लड़के को क्लास में बैठे - बैठे आया साइलेंट हार्ट अटैक , मौत , CCTV में घटना कैद.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 18 वर्षीय होनहार छात्र की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस छात्र का नाम राजा लोधी था और वह सागर इलाके का रहवासी था | 

वह इंदौर में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में शामिल होने की तैयारी कर रहा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें छात्र अन्य सहपाठियों के साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ रहा था और अचानक अपनी डेस्क पर गिर गया |

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना बुधवार (17 जनवरी 2024) की है. जब राजा लोधी कोचिंग क्लास में बैठा हुआ था तभी अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया| 

एक सहपाठी ने तुरंत उसकी मदद की और वह फिर बैठ गया, लेकिन होश खो बैठा और जमीन पर गिर गया। इस घटना से तुरंत भगदड़ मच गई|

विडियो देखे -

हालाँकि उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजा को गिरने और अस्पताल पहुंचने में केवल सात मिनट लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह घटना इंदौर के माधव कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई.

जानकारी के मुताबिक राजा लोधी इंदौर के सर्वानंद नगर में रहता था | और स्नातक तीसरा वर्ष का छात्र था और माधव कोचिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से एमपीसीसीएस की तैयारी भी कर रहा था | 

घटना बुधवार दोपहर 12:49 बजे की है. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है.पुलिस ने कहा कि राजा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 राजा की मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया जा रहा है। साइलेंट अटैक हार्ट एक ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय अचानक बंद हो जाता है लेकिन व्यक्ति को दर्द या अन्य लक्षणों का अनुभव नहीं होता है।

 यह हृदय के उन हिस्सों को प्रभावित कर सकता है जो शरीर के अन्य भागों में रक्त पंप करते हैं। राजा की मृत्यु की खबर से राजा के परिवार और दोस्त सदमे में है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut