2 करोड़ रुपए की धान खरीदी फर्जीवाड़ा मामले में 2 सस्पेंड , 17 अन्य किसान और 2 कंप्यूटर ऑपरेटर जा सकते है जेल......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के जाड़ामुड़ा धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ शासन ने बड़ा एक्शन लिया है|

धान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीके से 2 करोड़ रुपए की धान खरीदी को अंजाम देने वाले कमेटी मैनेजर उमेश भोई और किसान राम प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, बीते दिनों मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने उमेश भोई को सस्पेंड कर दिया था,

 इसके अलावा दो कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज प्रधान और मनीष प्रधान को भी सस्पेंड किया गया है, मामले की जांच कर रहे अधिकारीयों की प्रारंभिक जांच में अब तक सिर्फ समिति प्रबन्धक उमेश भोई और किसान राम प्रसाद दोषी पाए गए है|

प्रशासन में दोनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए धारा 420, 468, 471, 467, 120B एवं 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि दोनों दोषीयों को जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा, वहीं मामले की जांच अभी जारी है। बता दें कि इस मामले में 17 अन्य किसान और 2 कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg