बीजेपी 20 हजार गांवों में मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ता जाकर 24 घंटे वहां रुकेंगे , लोकसभा चुनाव से पहले लोगो को राज्य की योजनाओ के बारे में बताएँगे.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग , लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी 20 हजार गांवों को कवर करेगी. भाजपा कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में हिस्सा लेंगे।

अभियान के तहत यह आयोजन 4 फरवरी से 11 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में होगा। इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री से लेकर लोकसभा, राज्यसभा सदस्य, विधायक, पूर्व लोकसभा सदस्य सहित सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

राज्यसभा सदस्य और पूर्व विधायक गांवों में जाएंगे और 24 घंटे वहीं रहेंगे. लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बतायेंगे |

पार्टी के पदाधिकारी ने कहा कि गांव चलो अभियान का मुख्य विषय लोकसभा चुनाव की तैयारी है, जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि क्या काम करने की जरूरत है|

 भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांवों में जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगो से मिलेंगे |

कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय परिसर में गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया था | सेमिनार में गांव चलो अभियान के चार राज्यों बिहार, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के प्रभारी के साथ-साथ राज्यसभा सदस्य झारखंड दीपक प्रकाश, गांव चलो अभियान के राज्य संयोजक और पूर्व विपक्षी नेता नारायण चंदेल, महासचिव उपस्थित थे. प्रदेश संगठन पवन साय, सह संस्थापक विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, विधायक गोमती साय और भरत मठियार उपस्थित थे।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg