20 साल का लड़के की 35 की गर्लफ्रेंड , प्रेमी का शौक पूरा करने बन गयी चोर , हाल ही में प्रमी को कार गिफ्ट की थी , पकड़ी गयी........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मुरैना। शराब ठेकेदार व प्रापर्टी डीलर के घर से हुई 20 लाख रुपये की चोरी का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है | चोर कोई और नहीं बल्कि उनके घर की नौकरानी ही निकली है। दरअसल ठेकेदार के घर में काम करने वाली नौकरानी ही सालों से चोरी कर रही थी, नौकरानी यह चोरी खुद के लिए नहीं बल्कि अपने प्रेमी के लिए कर रही थी। 


35 वर्षीय नौकरानी ने 20 साल के प्रेमी पर लाखों रुपये खर्च किए, नए साल पर प्रेमी को कार भी दिलवाई थी। पुलिस ने नौकरानी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया, इस दौरान उनके पास से 4 लाख रुपये नकद और सोने के गहने बरामद हुए हैं। 

जानकारी के मुताबिक हड़बांसी गांव निवासी राम अवतार शर्मा के बेटे नीरज शर्मा ने कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराते हुए बताया कि 11 जनवरी 2024 को उसने घर में 18 लाख रुपये रखे थे, दूसरे दिन बैग से 6 लाख रुपये गायब थे। 

इसके बाद उन्होंने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। दो दिन बाद अलमारी से सोने की 16 चूड़ियां, दो जंजीर, चार कान के टोक्स और छह अंगूठी चोरी हो गयी। चोरी किए गए सोने के गहनों का वजन 20 तोला था और बाजार में इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए थी।  

इसके बाद 25 जनवरी 2024 को शराब ठेकेदार नीरज शर्मा ने पत्नी को 7 लाख रुपये दिए, जिन्हें पत्नी ने तकिए के नीचे रख दिया, उसमें से भी दो लाख रुपये चाेरी हो गए, कैमरों की रिकार्डिंग में भी कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता-जाता नहीं दिखा, इस दौरान घर के सदस्य और पुलिस को घर में काम करने वाली बाई सुनीता जाटव के हाथ में महंगा मोबाइल देखकर शक होने लगा। 

इसके बाद जब उसके फोन की तलाशी ली गई तो उसमें उसके प्रेमी के साथ कई फोटो थे जिनमें कुछ फोटो नई कार के भी थे। इसके बाद पुलिस ने बानमोर निवासी 20 वर्षीय सोहेल खान को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी। 

प्रेमी सोहेल खान ने बताया कि नए साल पर सुनीता ने उसे नई स्विफ्ट कार खरीदवाई, जिसका रजिस्ट्रेशन सोहेल के बड़े भाई शाहरुख के नाम है। पुलिस ने कार से 4 लाख रुपये कैश और 12 लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए हैं।

पूछताछ के बाद पता चला कि सुनीता जाटव करीब 4 सालों से नीरज शर्मा के घर काम कर रही थी, इस दौरान वह पेंट की जेब व अन्य जगहों से हजारों रुपये की चोरी करती रही, दो साल पहले ये सोहेल के संपर्क में आई थी, जिसके बाद से वह बड़ी चोरी करने लगी। 

सुनीता पहले चार घरों में काम करती थीं, लेकिन बाद में उसने तीन अन्य घरों में काम करना छोड़ दिया और नीरज शर्मा के यहां से चोरी करने के बाद आए दिन अपने प्रेमी के साथ नहर किनारे हवेली होटल में दोनों मिला करते थे | 

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि सुनीता अपने प्रेमी को 15 से 20 हजार रुपये हर महीने खर्च को देती थी, फिलहाल सुनीता और उसका प्रेमी सोहेल खान दोनों पुलिस की हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg