भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , रविशंकर स्टेडियम में आज एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि पूरा दुर्ग शहर राम और हनुमान जी की भक्ति के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्सुक था।
भगवान राम के पवित्र पाठ हनुमान चालीसा का हजारों भक्तों ने पाठ किया। हम आपको बता दें कि दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में 21 हजार लोगों ने 21 बार हनुमान पाठ किया था|
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण वोरा भी पहुंचे और भक्ति भाव से राम भक्ति और हनुमान चालीसा का जाप किया. अरुण वोरा ने कहा, “भगवान श्री राम सभी के अराध्य है जिनकी हम सभी को पूजा करनी चाहिए।
उनके आदर्शों, सिद्धांतों और अच्छे चरित्र का पालन करके ही हम अपने जीवन की सार्थकता सिद्ध कर सकते हैं और अपने सच्चे स्वरूप का एहसास कर सकते हैं| कार्यक्रम में सुशील भारद्वाज, रोहित ताम्रकार, नंदू महोबिया एवं चिराग शर्मा उपस्थित थे।

