247 लाख रुपए की लागत से बनाये गए भिलाई निगम के सुलभ शौचालय की हालत खस्ताहाल, कांग्रेसी नेताओं के जेब में जा रहा निगम का सारा फंड!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम ने 7 साल पहले 1435 सुलभ शौचालय बनवाए थे, जिनमें करीब 247 लाख रुपए रुपए का खर्चा आया था, लेकिन आज उन सभी शौचालय की हालत ऐसी हो चुकी है कि उनमें गन्दगी की वजह से लोग सुलभ शौचालय का उपयोग नहीं करते। सभी शौचालय की हालत खस्ताहाल है, उनके अंदर गंदगी पसरी हुई है, ना उनमें में अब पानी आता है और ना ही उनमें बिजली आती है जिस वजह से लोग उनमें जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। 


ये हाल तब है जब नगर निगम हर महीने इनके मेंटेनेंस के लिए लाखों के फंड जारी करता है। जांच करने पर भिलाई के शिवाजी नगर जोन-4 में वार्ड-46 दुर्गा मंदिर के दो-दो सार्वजनिक सुलभ शौचालयों में गंदगी पसरी मिली।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , यहां की स्थानीय महिलाओं का कहना है कि उन्हें यहां आने में असुरक्षा महसूस होती है, क्योंकि शाम के समय लाइट की सुविधा नहीं है और वहां नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें हर एक सुलभ की देखरेख करने के लिए भिलाई नगर निगम से हर महीने 20 से 21 हजार रुपए का फंड जारी किया जाता है, लोगों का आरोप है कि इसे कांग्रेस नेताओं ने अपने कब्जे में लिया है

 और यह सारा पैसा उन्हीं के जेब में जा रहा है, जिस शौचालय की हर दिन साफ-सफाई होनी चाहिए वहां 10-10 दिनों में एक बार सफाई कराई जा रही है।


https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg