गुटखा कारोबारी के यहाँ केंद्रीय जीएसटी टीम की छापेमारी में 2.88 करोड़ रुपये नकद जब्त.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , केंद्रीय जीएसटी टीम ने सोमवार को बोरियाकला में एक पैकेजिंग फैक्ट्री पर छापा मारा और 2.66 करोड़ रुपये के स्टॉक जब्त किए।


 फैक्ट्री मालिक के घर की जांच के दौरान 2.88 करोड़ रुपये नकद मिले. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि रायपुर के कई हिस्सों में अवैध तंबाकू और गुटखा फैक्ट्रियां चल रही हैं|

 जहाँ करोड़ो की टैक्स चोरी की जा रही है | जानकारी प्राप्त होते ही टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया |

शहर के कई हिस्सों में गुटका पैकिंग का काम भी चल रहा है। केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों से विशेष जानकारी मिलने के बाद, इस विभाग की एक टीम ने धमतरी रोड पर मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स बोरियाकला में छापा मारा।

 बाहर से यह एक साधारण प्रिंटिंग प्रेस जैसा दिखता है। लेकिन यहां फैक्ट्री में तंबाकू और पान मसाला ब्रांड की पैकेजिंग बनाई जाती थी। 

अधिकारियों ने फ़िल्में, फ़ॉइल, चिपकने वाले टेप और प्लास्टिक के कच्चे माल को जब्त कर लिया। पैकेजिंग का निर्माण और बिक्री पूरी गोपनीयता से की गई थी। 

आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं थी की यहाँ यह कार्य होता है | गुटखा रैपिंग पेपर छपवाकर दूसरे राज्यों में भी भेजा जाता था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut